*थाना सिडकुल*

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर सिडकुल पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान*

*महादेवपुरम व रवाली महदूद में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान*

*407 लोगों का सत्यापन, 50 मकान मालिकों के ₹5,00,000 के चालान*

*ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई पैनी नजर*

*बिना दस्तावेज के मिले 20 लोगों को किया गया चिन्हित*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा महादेवपुरम व रवाली महदूद क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 407 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान व्यक्तियों के मूल निवास, कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों के विवरण, वर्तमान फोटो एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी एकत्र कर सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों को शीघ्र चिन्हित किया जा सके।

सत्यापन अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की सहायता से क्षेत्र में निगरानी भी की गई, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति के भागने या संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके।

अभियान के दौरान 50 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराने पर ₹5,00,000 का चालान किया गया।

सत्यापन के दौरान 20 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और अपने संबंध में समुचित जानकारी भी नहीं दे सके। इन व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों व बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। इसके लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर एवं अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *