मंगलौर(संवाददाता आरती सैनी की रिपोर्ट)। मंगलौर में हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करतार सिंह भडाना ने अनेक जनसभाएं कर क्षेत्रीय जनता से पार्टी को जिताने की अपील की, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने अपने सहयोग की बात की। हिमालय पर्वत से आई साध्वी ऋचा ने कहा कि अब समय आ गया है कि मंगलौर में परिवर्तन होना चाहिए। मंगलौर नगर पालिका को मंगलौर महानगरपालिका बनना चाहिए, जिसके लिए क्षेत्रीय जनता (आप सभी का साथ और आप सभी का विकास के नारे के साथ) का साथ चाहिए। साध्वी ऋचा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के साथ है। भाजपा सरकार के साथ जनता अपने सपने साकार करेगी। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जब दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो बैंगलोर विधानसभा में कमल का फूल क्यों नहीं चल पा रहा यह सोचने प्रश्न है इसलिए इस बार हमें सबको मिलकर बैंगलोर विधानसभा में कमल का फूल को को आने वाले मतदान दिवस में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर निशान लगाकर करतार सिंह भडाना को विजय बनाएं